भारत

बाइक वाले ने बच्ची का किया अपहरण फिर रेप, CCTV में दिखा हैवान

Nil dhankar
25 Jun 2026 8:24 AM IST
बाइक वाले ने बच्ची का किया अपहरण फिर रेप, CCTV में दिखा हैवान
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान। अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी एक बाइक से आया और घर के बाहर खेल रही बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया. उसके बाद जंगल में जाकर उसने दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है.

ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. इसकी सूचना के बाद अलवर से पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी भी अलवर से घटना स्थल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस मामले में कई थानों कि पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और एमओवी टीम भी मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. बच्ची को टहला से राजगढ़ अस्पताल लाया गया है. जहां उसका मेडिकल कराया गया है.

पुलिस टीम आरोपियों कि गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की लगातार जांच पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है. इस दौरान एक कैमरे में आरोपी बच्ची को बाइक पर लेकर जाता हुआ कैद हुआ. उसकी पहचान करने के भी प्रयास लगातार जारी हैं. एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. बच्ची का इलाज चल रहा है वो खतरे से बाहर है.

Next Story