भारत

किशोरी से मां ने छीन ली मोबाइल, कुछ देर बाद सुसाइड

Nilmani Pal
24 Oct 2025 6:56 AM IST
किशोरी से मां ने छीन ली मोबाइल, कुछ देर बाद सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मां के मोबाइल छीनने से नाराज 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मां उसे लेकर गोला कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची तो चिकित्सकों ने 16 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी के गले पर फंदे का निशान देखकर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां के मुताबिक, बेटी दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव निवासी राजलक्ष्मी (16) को उसकी मां सुधा और मौसेरे भाई आशीष स्कूटी से लेकर सीएचसी पहुंचे थे। मां के अनुसार, सुबह मैं, छोटा बेटा मोहन और बहन का पुत्र खेत पर थे। घर पर राजलक्ष्मी अकेली थी। वह खेत पर आई और खाने में क्या बनेगा पूछकर लौट गई। कुछ देर बाद बहन का बेटा पानी पीने घर गया, जहां उसने राजलक्ष्मी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा।

राजलक्ष्मी की मां सुधा के अनुसार, बेटी उस वक्त जिंदा थी। बहन की सलाह पर उसे बेलघाट इलाज के लिए ले जा रही थीं, लेकिन गोला पहुंचते-पहुंचते हालत बिगड़ गई, तो सीएचसी ले आईं, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, राजलक्ष्मी के पिता दिल्ली में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। मौसेरे भाई आशीष का कहना है कि मौसी ने सुबह उसका मोबाइल छीन लिया था, जिससे नाराज होकर राजलक्ष्मी फंदे से लटक गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि, किशोरी को इलाज के लिए गोला सीएचसी लाया गया था। घटनास्थल गगहा थाना क्षेत्र में है। यदि परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा गगहा थाने में पंजीकृत किया जाएगा।

Next Story
null