भारत

Shrikhand के दर्शन कर लौटीं मां भीमाकाली

Shantanu Roy
20 July 2024 10:10 AM GMT
Shrikhand के दर्शन कर लौटीं मां भीमाकाली
x
Aani. आनी। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में जहां प्रदेश-देश से श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। वहीं कई देवी देवताओं की पवित्र छड़ी भी दर्शन कर रही है। इसी क्रम में पिछले 30 वर्षों से भीमाकाली सराहन से देवी माता की पवित्र छड़ी इस यात्रा में शामिल होती है, जो 20 जुलाई को श्रीखंड महादेव कैलाश के दर्शन कर बेसकैंप सिंहगाड़ पहुंची। जहां पर श्रीखंड सेवा मंडल अरसु ने छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया।

भीमाकाली माता सरहान छड़ी यात्रा
के कारदार उमेश नेगी, सूरत राम, कमल भारद्वाज, अमित, नवजीवन बुशेहरी, अम, शिशुपाल, नवल, अनिता ठाकुर, कमला देवी तथा सौरभ की अगवाई में श्रीखंड यात्रा पूरी की गई। श्री खंड सेवा मंडल अरसु के अध्यक्ष गोबिंद प्रसाद ने कहा कि 30 वर्षों से भीमाकाली माता की पवित्र छड़ी देव परंपरा अनुसार यात्रा करते आए हैं। सेवा मंडल ने देवी माता के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में इस बार पांच हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा पूरी कर चुके हैं। बेसकैंप सिंहगाड़ में हर दिन भजन कीर्तन किया जा रहा है। इस मौके पर डीसी चंबा ने भी देवी माता भीमाकाली छड़ी के दर्शन किए।
Next Story