भारत
घरेड़ में मां-बेटे ने सिर पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतारा, जांच शुरू
Shantanu Roy
26 Nov 2025 5:46 PM IST

x
भरमौर। जनजातीय उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत घरेड़ में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटे ने पड़ोसी के सिर पर डंडे का वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों को दोपहर बाद पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसी बीच सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। पुलिस ने शव का मेडिकल कालेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार घरेड़ गांव में 22 नवंबर को विवादित जगह पर लकड़ी रखने को लेकर पड़ोसियों में कहासुनी हो गई, जो कि देखते-देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान लकी व छुनको देवी ने पडोसी संजीव कुमार के सिर पर डंडे का वार कर दिया है। इससे संजीव कुमार अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे अपने स्लेटपोश आंगन में आ गिरा। बाद में परिजनों ने संजीव कुमार को घायलावस्था में उठाकर उपचार के लिए भरमौर लाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





