भारत

50 से ज्यादा महंगे स्मार्टफोन और आईफोन बरामद, ट्रेनों में Mobile चुराने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ

jantaserishta.com
13 May 2025 8:07 AM IST
50 से ज्यादा महंगे स्मार्टफोन और आईफोन बरामद, ट्रेनों में Mobile चुराने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ
x
खुलासा पढ़ें.
चंदौली: उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 61 महंगे स्मार्टफोन और आईफोन बरामद किए हैं. जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार चोर की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले साजन शेख के रूप में हुई है, जो यूपी-बिहार के विभिन्न रेल मार्गों पर चलती ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराकर उन्हें बांग्लादेश भेजता था.
दरअसल, जीआरपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोबाइल चोर मालदा टाउन जाने की फिराक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही जीआरपी ने स्टेशन पर नाकेबंदी कर दी और जीटीआर ब्रिज के पास से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया. जब पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली तो एक बैग में भारी मात्रा में मोबाइल फोन देखकर हैरान रह गई.
पूछताछ में साजन शेख ने खुलासा किया कि वह ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चुरा लेता था और जब बड़ी संख्या में फोन जमा हो जाते तो वह उन्हें लेकर मालदा लौटता था. वहां वह किसी व्यक्ति को फोन सौंपता था, जो बाद में इन चोरी के मोबाइलों को बांग्लादेश भेज देता था.
वाराणसी सर्किल के डिप्टी एसपी, जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. बरामद मोबाइल की कीमत 20 लाख के आसपास है. इसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और हमारी टीम इसके गैंग को पकड़ने के लिए लग गई है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story