भारत

BIG BREAKING: 15 से ज्यादा लोग एक साथ मुस्लिम से बने हिन्दू, इनके नाम बदले

jantaserishta.com
28 Jun 2024 1:20 PM IST
BIG BREAKING: 15 से ज्यादा लोग एक साथ मुस्लिम से बने हिन्दू, इनके नाम बदले
x
धर्म परिवर्तन के लिए यहां एक खास अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 20 मुसलमानों ने अपना धर्म बदल लिया है। सामूहिक धर्म परिवर्तन इंदौर के उसी खजराना गणेश मंदिर में हुआ है जहां अप्रैल में 8 मुसलमानों ने सनातन धर्म अपना लिया था। धर्म परिवर्तन के लिए यहां एक खास अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इंदौर के खजराना मंदिर में मुस्लिम समुदाय के 20 लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार को पहुंचे अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं और पुरुषों ने विधि विधान से सनातन धर्म को अपनाया। धर्म बदलने वाले लोगों में इंदौर के खजराना इलाके का एक नागरिक है और बाकि सभी अन्य जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
धर्म बदलने वालों में 12 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इनका कहना है कि हिंदू धर्म के बारे में पूरी जानकारी जुटाने और अध्य्यन करने के बाद ही इन्होंने इसे अपनाने का फैसला किया। खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को पाटीदार समाज की धर्मशाला में पंडितों ने गोमूत्र, मिट्टी और 10 नदियों के जल से स्नान से कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। यहां अनुष्ठान के दौरान उनका धर्म बदला गया।
27 अप्रैल को इसी मंदिर में 8 मुसलमानों ने सनातन धर्म अपना लिया था। खजराना के रहने वाले हैदर ने अपना नाम परिवर्तन किया था जिस के बाद उसने अपना नाम हरि कर लिया था। अज्ञात आरोपियों ने धर्मांतरण के दो दिन बाद हरि के घर पर पथराव किया था।
धर्म के साथ बदली पहचान
1 - नीलोफर शेख से निकिता
2 - अक्षां शेख से आकांशा
3 - रजाक सय्यद से रोहित
4 - अंजुम शाह से आरती
5 - अबरार से अभिषेक
6 - मुबारिक से मनीष
7 - जमीला बी से जमना बाई
9 - रहमान से हीरालाल
10 - रइस से राजू
11 - रईस खान से अर्पित
13- सुरया बी से पूजा
14 - मेहरून बी से ममता
15 - कालू खा से करुलाल
16 - रुककया से रुक्मणि
17 - जरीना बी से जानवी
18- जाकिर से राहुल
19 रजिया से रानी
20 - शमीम शाह से शानू
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story