मनोरंजन
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, फैंस के पैरों तले जमीन खिसकी
jantaserishta.com
28 Jun 2024 12:30 PM IST

x
फाइल फोटो
उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, इस बात की पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। हिना ने अपने चाहनेवालों को मैसेज दिया है कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। वह इलाज करवा रही हैं। साथ ही कहा है कि ऐसे वक्त पर उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
हाल ही में फैल रही कुछ अफवाहों के बाद हर कोई जो मुझे प्यार और केयर करता है, उनसे यह जरूरी खबर साझा करना चाहती हूं। मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बाजवूद, मैं सभी को यह सुनिश्चित कर देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत और दृढ़निश्चयी हूं साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और इससे मजबूती से उबरने के लिए सबकुछ करने को तैयार हूं।
हिना आगे लिखती हैं, इस वक्त मैं आप लोगों से निजता चाहती हूं। आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद की मैं सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सपोर्ट करने वाली सलाहें इस जर्नी में मेरे लिए बहुत मायने रखेंगी।
मैं अपने चाहने वालों और परिवार के साथ, फोकस्ड, दृढ़ निश्चयी औऱ पॉजिटिव रहूंगी। ऊपरवाले की कृपा से हम सबको यकीन है कि मैं इस चैलेंज से उबर जाऊंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। प्लीज दुआएं, आशीर्वाद और प्यार भेजिए।
Tagsहिना खान ब्रेस्ट कैंसरब्रेस्ट कैंसरहिना खानएक्ट्रेस हिना खानHina Khan Breast CancerBreast CancerHina KhanActress Hina Khan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





