भारत
प्रदेश में आज से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, बाढ़ और भू-स्खलन का खतरा
Shantanu Roy
18 July 2026 5:00 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश में पिछले कई दिनों से धूप और छिटपुट बारिश के बीच अब आने वाले समय में प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। राज्य में 18 जुलाई से मानसून दोबारा पूरी रफ्तार पकडऩे जा रहा है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 19 से 22 जुलाई के बीच मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों, पर्यटकों और प्रशासन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ऐसे में आने वाले पांच दिन प्रदेश के लिए मौसम की कड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 23 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।
लगातार बारिश से संवेदनशील इलाकों में भू-स्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। प्रदेश में 18 जुलाई को मंडी और कांगड़ा के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई को चंबा, शिमला, मंडी और कांगड़ा में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह से हमीरपुर और सिरमौर में एक से स्थानों पर भारी बारिश और सोलन, ऊना, बिलासपुर और कुल्लू में मध्यम से भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट है। लाहुल-स्पीति में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





