भारत

Monsoon: कांगड़ा में झमाझम बारिश

Shantanu Roy
12 July 2024 9:14 AM GMT
Monsoon: कांगड़ा में झमाझम बारिश
x
Dharmashaala. धर्मशाला। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी है। कांगड़ा में सुबह साढ़े दस बजे से बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई भागों में पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 12 से 14 और 17-18 जुलाई को भारी बारिश होगी। इसको लेकर विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, किन्नौर और लाहुल स्पीति जिला को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है।
Next Story