भारत

ऊना में मानसून का कहर, घरों में घुसा पानी, खेत भी डूबे

Shantanu Roy
6 July 2026 5:35 PM IST
ऊना में मानसून का कहर, घरों में घुसा पानी, खेत भी डूबे
x
ऊना। जिले में रविवार की सुबह हुई 14.2 एमएम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं किसानों और कृषि कारोबार के लिए भी यह बारिश काफी लाभदायक साबित हुई। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश के बाद सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कुछ शैक्षणिक संस्थानों के परिसर में पानी घुस गया, जबकि कई स्थानों पर लोगों के घरों में भी बारिश का पानी पहुंच गया। इससे लोगों को सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खेत-खलिहान भी पानी से लबालब भर गए, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिली। किसानों का कहना है कि यह बारिश मक्की और अन्य खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। तेज बारिश के कारण क्षेत्र की कई खड्डों और नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। सुबह के समय हुई तेज बारिश के दौरान नदियों व खड्डों में बाढ़ उफान पर रही। इस दौरान नंदपुर कुठेड़ा में नदी के बीच एक पिकअप फंसी गई।
Next Story