भारत

मॉनसून की रफ्तार तेज, संपूर्ण देश में फैला

Nilmani Pal
6 July 2026 8:54 AM IST
मॉनसून की रफ्तार तेज, संपूर्ण देश में फैला
x

दिल्ली। हरियाणा दिल्ली पंजाब राजस्थान गुजरात उत्तर प्रदेश बिहार ओडिशा बंगाल छतरी और मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तेलंगाना कर्नाटक केरल तमिलनाडु सहित सम्पूर्ण भारत में मानसून ने पकड़ी रफ़्तार पिछले 40 घंटों से ज़्यादा हो गए।

मानसून इस साल 2026 में महाराष्ट्र के लिए जबरदस्त मेहरबान साबित हुआ। मुंबई में बीते 5 दिनो से लगातार तेज बारिश और कम गति से हो रही है। इसका असर मुंबई की जनता के जीवन पर भी पड़ा है। कई जगहों में जलभराव और महा नगर पालिका की लापरवाही जनता को भुगतनी पड़ रही है। सेटेलाइट पिक्चर के अनुसार आगामी सात दिनों तक सम्पूर्ण भारत में झमाझम मानसून का असर तेज बारिश के साथ देखने को मिलेगा। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा अधिकांश क्षेत्र में जबरदस्त तेज हवाओं के साथ पानी गिरने के आसार बने हुए हैं। यहीं हालात लगातार बारिश होने से दिल्ली, चंडीगढ़ और अहमदाबाद में देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मानसून इस वर्ष देरी से आने के कारण गति और बरसात की क्षमता बढ़कर होने की संभावना है और आने वाले दो माह तक सम्पूर्ण भारत में तेज हवाओं के साथ सक्रीय रहेगा।

मौसम ने साथ दिया तो सम्पूर्ण भारत में जुलाई का महीना भगवान की तरफ से एक प्रसाद के रूप में देखा जा रहा है। केरल में मानसून की बरसात के कारण स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। एक दो दिन के अंदर यही हालत रहे तो छत्तीसगढ़ में भी स्कूलों की छुट्टी दी जा सकती है। दिल्ली चंडीगढ़ अहमदाबाद जयपुर दो दिनों में झमाझम बरसात होने की संभावना मानसून सक्रिय होने के बाद दिख रही है।

Next Story