भारत

भयंकर हुआ मंकीपॉक्स, इससे बचाव का टीका कब आएगा? जानें

jantaserishta.com
27 July 2022 8:37 AM IST
भयंकर हुआ मंकीपॉक्स, इससे बचाव का टीका कब आएगा? जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दुनियाभर में कहर बरपाने वाले खतरनाक कोरोना वायरस का अभी पूरी तरह से द एंड नहीं हुआ कि मंकीपॉक्स नाम की बीमारी ने देश में दस्तक दे दी है। एक तरफ दुनिया के 75 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के केस मिल चुके हैं। ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने के बाद भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच वैक्‍सीन निर्माता अदार पूनावाला ने बताया है कि भारत में इसकी वैक्सीन कब आएगी।

दरअसल, वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया है कि सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया मंकीपॉक्‍स का एक मैसेंजर वैक्‍सीन विकसित करने के लिए नोवावैक्‍स से बात कर रहा है। फिलहाल वह आपात स्थिति में स्‍फिलहाल मालपॉक्‍स के टीकों को थोक में आयात करने की संभावना तलाश रहे हैं। डेनमार्क के कंपनी बावेरियन नॉर्डिक से स्‍मालपॉक्‍स की वैक्‍सीन तीन माह में भारत में आ सकती है।
उन्होंने यह भी बताया कि सीरम इंस्‍टीट्यूट के पास लाइसेंस के तहत थोक में स्‍मालपॉक्‍स के वैक्‍सीन बनाने की क्षमता है। हमें यह भी देखने की जरूरत है कि क्‍या इसकी वैक्सीन की बहुत अधिक मांग होगी या फिर तीन से चार माह में यह खत्‍म हो जाएगा। क्योंकि एक वैक्‍सीन बनाने की प्रक्रिया कई बार लंबी हो जाती है और इसमें एक वर्ष से अधिक का समय लग सकता है।
पूनावाला ने यह भी बताया कि मंकीपॉक्‍स की वैक्‍सीन कोरोना की वैक्‍सीन से अलग है। इसमें विभिन्‍न प्रकार की टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल किया जाता है। फिलहाल हमारे पास इसकी वैक्सीन नहीं है लेकिन हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बता दें कि पूनावाला का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में मंकीपॉक्स को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
उधर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में मंगलवार को मंकीपॉक्स के लक्षण वाले एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। यह मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार और त्वचा पर दानों के लक्षण के साथ आया था। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में हजारों लोगों को संक्रमित करने के बाद यह बीमारी भारत आई है और देश के कई शहरों में इससे लड़ने की तैयारी की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story