भारत

बीकानेर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर मोनिका किराड़ू नियुक्त

Shantanu Roy
22 Nov 2026 11:25 PM IST
बीकानेर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर मोनिका किराड़ू नियुक्त
x
Bikaner. बीकानेर। संगठनात्मक विस्तार एवं महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोनिका किराड़ू को बीकानेर जिला महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा, बीकानेर जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया एवं महासचिव मुरलीधर जोशी के सानिध्य में की गई। नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोनिका किराड़ू को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

संगठन ने उनके नेतृत्व, कार्यक्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे महिला मोर्चा को मजबूत बनाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर संगठन की पूरी टीम ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बीकानेर जिला महिला मोर्चा नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा। मोनिका किराड़ू की नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Next Story