भारत

नेवला ने घर में फैलाई दहशत, सहमा परिवार

Nil dhankar
4 May 2026 2:24 PM IST
नेवला ने घर में फैलाई दहशत, सहमा परिवार
x

कोरबा। पोड़ीबहार क्षेत्र में रात करीब 10:30 बजे विजय अग्रवाल के घर में एक नेवला घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य डर गए और उन्होंने तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य नमन के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नेवला कमरे में रखी अलमारी के नीचे छिपा मिला। रेस्क्यू टीम को देखते ही नेवला तेजी से इधर-उधर भागने लगा, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो गया। RCRS टीम ने सावधानी और सूझबूझ से काम करते हुए नेवले को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया। बाद में वन विभाग को सूचित कर नेवले को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण वन्यजीव अक्सर पानी और भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि घर या आसपास कोई भी सांप या अन्य वन्यजीव दिखे तो घबराएं नहीं। उन्हें मारने या भगाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या RCRS टीम से संपर्क करें।

Next Story