भारत

कांग्रेस ने तमिलनाडु में विजय की पार्टी को किया सपोर्ट

Nilmani Pal
4 May 2026 2:21 PM IST
कांग्रेस ने तमिलनाडु में विजय की पार्टी को किया सपोर्ट
x

तमिलनाडु। कांग्रेस ने तमिलनाडु में विजय की पार्टी को सपोर्ट करने का एलान कर दिया। लेफ्ट भी सपोर्ट कर सकती है। अभी चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार विजय कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर बहुमत पर हैं।

थलापति विजय के पिता एस चंद्रशेखर ने कहा कि विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अभी तक कांग्रेस ने गलत पार्टी के साथ गठबंधन किया था।हम कांग्रेस के साथ सत्ता बांटने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है।

इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। अकेले कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।


Next Story