भारत

पैसों का लालच: अब ये महिला लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग...जानिए क्या है पूरा मामला

Admin2
21 Jan 2021 2:22 PM GMT
पैसों का लालच: अब ये महिला लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग...जानिए क्या है पूरा मामला
x
जानिए क्या है पूरा मामला

पानीपत। कहते हैं लालच बुरी बला है, इस कथन में सौ फीसदी सचाई है। लालच करके अक्सर हम कोई ऐसी मुसीबत मोल ले लेते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक ही होती है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के पानीपत में सामने आया, जहां महिला ने अपने सहित अन्य लोगों के करोड़ों पैसे एक दुबई की कंपनी में ज्यादा प्रॉफिट कमाने के चक्कर में इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन ज्यादा कमाने के लालच में वह ठगी का शिकार हो गई। महिला ने अपने पैसे तो गवाए साथ में और लोगों के पैसे भी गंवा बैठी। अब ये सभी लोग महिला से अपने पैसे मांग रहे थे, जिससे वह तंग आ गई और वीरवार को जहर निगल लिया, उसे तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि 72 घंटे बाद कुछ बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि बॉडी की सफाई कर दी गई है, ब्लड प्रसेर कंट्रोल में है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने एक दुबई के कंपनी में ज्यादा प्रॉफिट कमाने के चक्कर में पानीपत की एक सुमन चावला नाम की महिला के साथ करोड़ों रुपये इन्वेस्ट किए थे। इसको लेकर वह पुलिस में शिकायत दे चुकी है।

Next Story