भारत
मॉडल का शव नहर में मिला, बहन ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत
jantaserishta.com
16 Jun 2025 4:07 PM IST

x
फैली सनसनी.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया, जब खांडा गांव के पास रिलायंस नहर से एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती की पहचान हो गई है, जो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली मॉडल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने मॉडल की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रिलायंस नहर में एक शव के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस नहर से युवती का शव बरामद किया।
इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया, "रविवार को हमारे थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। अब लड़की का शव मिला है। उसी रात एक कार नहर में गिर गई थी। यह गाड़ी इसराना के सुनील नाम के लड़के की थी। इसे एक लड़का चला रहा था और वह तैरकर भागने में कामयाब रहा। अब पता चला है कि लड़की भी उसी कार में थी और लड़का उसे अपने साथ ले गया था। ऐसा हो सकता है कि उसी लड़के ने उसकी हत्या की हो।"
उन्होंने कहा, "लड़की के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और इसलिए हत्या की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।"
एसीपी अजीत सिंह ने यह भी बताया, "इस मामले में पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही लड़के को भी गिरफ्तार किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की और लड़का दोनों रिलेशनशिप में थे।" बता दें कि मॉडल पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रही थी। मॉडल के गले पर तेज धार हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





