
x
Una. ऊना। अग्निशमन सेवा सप्ताह में जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला अग्निशमन विभाग ऊना की ओर से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन पेखूबेला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब, अंदौरा, टाहलीवाल बाजार, उपतहसील दुलैहड़, बंगाणा के स्कूल बुधान व कोडरा में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिले की गई। आग के हादसे घटित न हो। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में जागरूकता मुहिम चलाई गई है।
इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड गाडिय़ों समेत दलबल ने स्कूलों व उद्योग संस्थानों में जाकर मॉक ड्रिल की ओर लोगों को आग के बारे में अलर्ट किया व इश्तहारों को बांटा। ये अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम अग्निशमन केंद्र अधिकारी अशोक राणा ने कहा कि जिला में विशेष मुहिम में 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





