भारत
जान से भी ज्यादा प्यारा हुआ मोबाइल फोन...पति नहीं ला पाया तो पत्नी ने लगाई फांसी
jantaserishta.com
24 July 2024 4:29 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बस्ती: यूपी के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 25 साल की एक विवाहिता ने पति से मोबाइल की डिमांड की। लेकिन पति ने असमर्थता जाहिर की तो वह फांसी के फंदे से लटक गई। आनन-फानन में परिजन उसे रस्सी से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर उन्होंने मृतका के मायके वालों को जानकारी दी। अंतिम संस्कार की तैयारियां होने लगी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ये घटना कलवारी थाना क्षेत्र के रोहीपुर उर्फ मछली गांव का है। सोमवार देर रात शीला अपने पति पप्पू से 35 हजार रुपये की मोबाइल की मांग की। इस पर पति ने पत्नी को अपना मोबाइल देने लगा और कहा कि वह सुबह नया खरीद के दे देगा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। शीला की सास के मुताबिक लड़ाई के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पप्पू उठा तो देखा कि बीवी कमरे के छत के कुंडे से फांसी लगा ली है। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। पप्पू ने ससुरालजनों को इस बात की जानकारी दी। फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को लेकर टांडा पुल के माझा खुर्द पहुंचे। यहां अभी दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी कि तभी पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शीला और पप्पू का पढ़ाई के दौरान ही प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके बाद दोनों ने 2016 में लव मैरिज कर ली। उनके दो बेटे 8 साल का ऋषभ और 4 साल का रितिक है। इस मामले में एसओ भानु प्रताप सिेंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





