भारत

विधायक के गनमैन ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दे दी जान

Admin2
14 Jun 2021 10:15 AM GMT
विधायक के गनमैन ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दे दी जान
x
BREAKING

हरियाणा। रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव फग्गू निवासी हेड कांस्टेबल बुध सिंह ने बीती रात अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक फतेहाबाद के पुलिस लाइन में तैनात था और कई दिनों से गैरहाजिर चल रहा था। मृतक शादीशुदा था तथा एक बच्चे का पिता था। घटना की जानकारी मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी मुताबिक 38 वर्षीय बुध सिंह सोमवार प्रात: कमरे में लटका हुआ मिला। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह अपने कमरे में बेड पर लगे पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते वह चार दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। वह वर्ष 2003 में पुलिस में भर्ती हुआ था। फतेहाबाद जिले के रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा का गनमैन था।

Next Story