भारत
MLA विवेक शर्मा व पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर ने भी टेका माथा
Shantanu Roy
19 Jun 2024 12:28 PM GMT
x
Una. ऊना। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू ने विशेष अतिथि के रुप में शिरकत की। इस मौके पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा व पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहे। सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा व वीरेंद्र कंवर ने नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। पिपलू मेले में बेहतर व्यवस्था बैठने के लिए उचित स्थान, संस्कृत कार्यक्रमों के लिए हिमाचली कलाकारों एवं स्कूली छात्रों को बेहतर मंच, विभागीय प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले की भव्यता को बढ़ाने व अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए समस्त जनता सहित हमने बहुत प्रयास किये हैं। जनभावनाओं व संस्कृति से जुड़े मेले किसी भी क्षेत्र की समृद्धि का बाख्या करते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां सुविधाओं में सुधार के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे और अपनी संस्कृति के ध्वजवाहक का कार्य करते रहेंगे। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने टमक भी बजाया। चिंतपुर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने जनता को संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले का शानदार आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश सहित जिला ऊना में रिकॉर्ड विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में भी अथाह विकास कार्य करवाए गए है। इससे पहले कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने हर वायदे को पूरा किया है। महिलाओं को 15 सौ रुपए मिलने शुरु हो गए है। आज हरोली से जिला ऊना की महिलाओं को पहली किश्त जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं हरोली पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 15 सौ रुपए मिलने का क्रम शुरु हो गया है।
Next Story