भारत
ग्राउंड जीरो पर MLA सुधीर शर्मा, बोह पहुंच बेघर परिवारों को दी 25-25 हजार की फौरी राहत
Shantanu Roy
23 July 2026 3:06 PM IST

x
Hospice. धर्मशाला। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली बोह घाटी में दो दिन पहले बादल फटने से मची तबाही के बाद अब प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका दर्द साझा किया। इस मुश्किल वक्त में त्वरित राहत प्रदान करते हुए विधायक ने अपनी ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है, ताकि वे अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकें। गौरतलब है कि दो दिन पहले बोह घाटी में अचानक बादल फटने से प्रकृति ने भारी कहर बरपाया था।
पहाड़ों से आए सैलाब और मलबे के तेज बहाव में कई मकान पल भर में ही बह गए। जिन लोगों ने तिनका-तिनका जोडक़र अपना आशियाना बनाया था, वे चंद पलों में ही बेघर हो गए और अब उनके सामने रोजी-रोटी व सिर छिपाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। आपदा की इस भयावह तस्वीर को देखने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने पीडि़त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी कड़े शब्दों में अपील की है कि वह बिना किसी देरी के आपदा प्रभावितों की सुध ले। शर्मा ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लानी चाहिए और प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास के लिए जल्द से जल्द विशेष आर्थिक पैकेज जारी करना चाहिए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





