
x
Una. ऊना। ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। ओपीडी ब्लाक व गैस्ट हाऊस भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब सिर्फ फिनिशिंग का काम ही शेष बचा है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग द्वारा एसटीपी व ईटीपी प्लांट का कार्य शुरू कर दिया है, जोकि जल्द तैयार कर लिए जाएंगे। वहीं विद्युत बोर्ड द्वारा केंद्र के बाहर लगाए गए दो फीडरों को निर्माण केंद्र के अंदर शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों सहित मशीनरी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले है। केंद्रीय मंत्री ने पीजीआई सेटेलाईट सेेंटर के लिए जल्द स्टाफ की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया है। स्टाफ की नियुक्ति व स्वास्थ्य उपकरण इंस्टाल होते ही ऊना में लोगों को पीजीआई सेटेलाईट सेंटर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा।
ऊना के मलाहत गांव में 35 एकड़ भूमि पर 300 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसकी अनुमानित लागत 450 करोड़ है। पीजीआई सेटेटाईल सेंटर बनने से ऊना जिला के साथ-साथ कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लोगों को को पीजीआई चंडीगढ़ जैसी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं ऊना में ही मिल पाएगी। पीजीआई सेेटेलाइट सेंटर में मरीज आसानी से पहुंच सके, इसके लिए ऊना-पीरनिगाह रोड़ पर मलाहत में रेलवे लाइन पर अंडर पास भी बन रहा है। अंडर पास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन इससे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर में निर्माण कार्य पर असर पड़ रहा है। सडक़ मार्ग पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। ऐसे में पीजीआई सेंटर साइट पर मशीनरी सहित अन्य सामान पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अन्य वैकल्पिक मार्ग छोटे होने से निर्माणाधीन कंपनी को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे अंडर पास बनने से पीजीआई सेटेलाइट में पहुंचना आसान हो जाएगा। अंडर पास बनने से रेलवे फाटक क्रास करने के झंझट से निजात मिल जाएगी। एंबुलेंस व अन्य वाहनों में पीजीआई पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलेगी। सदर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





