भारत

नाबालिग की लूटी आबरू, आरोपी अरेस्ट

Shantanu Roy
22 Sept 2025 3:30 PM IST
नाबालिग की लूटी आबरू, आरोपी अरेस्ट
x
Sundernagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर में एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता की मां ने बताया कि 19 सितंबर को शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। उसे एक युवक उसे बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था।


पीडि़ता ने मां को बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठाया और सुंदरनगर में बीएसएल कॉलोनी के नरेश चौक के पास ले गया। उक्त व्यक्ति ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को लेकर नेरचौक रेन शेल्टर से बल्ह पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अनीश निवासी गुटकर मंडी के रूप में हुई है। आरोपी को सोमवार को सुंदरनगर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Next Story