भारत

नाबालिग का अपहरण, जंगल में जाकर पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Rani Sahu
9 April 2022 2:53 PM GMT
नाबालिग का अपहरण, जंगल में जाकर पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
x
हरियाणा के पलवल में एक मजदूर की नाबालिग बेटी का रात के समय कथित तौर पर घर से अपहरण कर जंगल में ले जाकर पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है

हरियाणा के पलवल में एक मजदूर की नाबालिग बेटी का रात के समय कथित तौर पर घर से अपहरण कर जंगल में ले जाकर पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

थाना बहीन पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
बहीन थाना प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि एक व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ईंट-भट्ठा पर ईटों की थपाई कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। पांच मार्च की रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर सोई हुई थी। रात के समय नूंह के सिंगार गांव निवासी एक युवक अपने अन्य चार साथियों के संग उनके घर पर आया और अपनी मां बीमार होने की बात बताकर उनकी नाबालिग लड़की का गाड़ी में अपहरण कर ले गए और जंगल में ले जाकर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया।
लापता मां-बेटी का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई 33 साल की महिला व उसकी पांच साल की बेटी का सुराग नहीं लगा है। महिला अपनी बेटी के साथ अपनी नानी के घर फरीदाबाद आई हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति उर्फ पिंकी उम्र करीब 33 साल 13 मार्च 2022 को अपनी नानी शान्ति देवी के पास गई थी।
Next Story