भारत
नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, दरिंदा फरार
jantaserishta.com
28 Nov 2024 10:22 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
नूंह: हरियाणा के नूंह में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर नाबालिग बेटी के साथ रेप का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना नूंह की है. यहां एक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति ने अपनी छह साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी को जब उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया तो वह घर से भाग गया.
महिला ने इस मामले की शिकायत 22 नवंबर को दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोपी की पत्नी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक रिश्तेदार के यहां से घर लौटने पर उसने कमरे में बेटी के रोने की आवाज सुनी. जब महिला आवाज सुनकर कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था.
महिला ने शिकायत में कहा है कि मेरी बेटी ने बताया है कि उसका पिता लंबे समय से इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहा था. घटना के बाद उसका पति तुरंत मौके से भाग गया. इसके बाद जब पूरा मामला सामने आया तो कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस से शिकायत दर्ज न करने का दबाव बनाया था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





