भारत

गांव में नाबालिग ने दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह!

jantaserishta.com
5 May 2025 2:14 PM IST
गांव में नाबालिग ने दी जान, पारिवारिक कलह बनी वजह!
x
मृतक की उम्र लगभग 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरखा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 14 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ रहता था। किशोर का शव उसके ही कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राघव के रूप में हुई है, जो कि मजदूरी करने वाले तोता राम का बेटा था। पुलिस के अनुसार, राघव पढ़ाई नहीं करता था और अधिकतर समय घर के बाहर बिताता था। कभी-कभी वह रात में भी घर नहीं लौटता था, जिससे परिजन नाराज रहते थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कहासुनी होती थी।
पुलिस का मानना है कि रविवार को भी घर में कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद राघव ने यह जानलेवा कदम उठा लिया। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। राघव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मौत की वजह फंदे से लटकना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सही वजह का पता चल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story