भारत
पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25,000 का इनामी गिरफ्तार, जानें क्या-क्या मिला?
jantaserishta.com
5 May 2025 1:32 PM IST

x
आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपए नगद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस जब्त किए गए.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आरिफ को लहरपुर के महुताला मोड़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी जेठरा का रहने वाला है।
आरोपी आरिफ 30 अप्रैल को थाना लहरपुर क्षेत्र में एक महिला का कुंडल लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी पर लहरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस घटना को लेकर आरोपी पर बाद में 25,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपए नगद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस जब्त किए गए। इसके अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि अभियुक्त शातिर अपराधी है। उस पर चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक धाराओं के तहत 12 मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि 30 मई को लहरपुर और 2 मई को थाना तंबोर में कुंडल लूट की घटनाएं घटित हुई थी। जिसके संबंध में संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि सीतापुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से एसओजी टीम, लहरपुर पुलिस और तंबोर पुलिस को लगाया गया था। इन घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई गई। उन्होंने कहा इस दौरान आरोपी के बारे में जानकारी मिली कि वह मोटरसाइकिल से लखीमपुर खीरी से नहर के रास्ते लहरपुर आ रहा है। इस पर एसओजी और लहरपुर पुलिस टीम की ओर से नहर पर नाकाबंदी की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। इस पर आत्मरक्षा के लिए टीम ने आरोपी पर फायर किया। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा भाग निकला। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश का नाम आरिफ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
Tagsसीतापुरमुठभेड़पुलिस से मुठभेड़ के बाद 25000 का इनामी गिरफ्तारSitapurEncounter25000 bounty arrested after encounter with police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





