भारत

चौकीदार के बेटे का कत्ल, भाई का तिलक समारोह होने वाला था, खौफनाक मंजर...

jantaserishta.com
5 May 2025 12:29 PM IST
चौकीदार के बेटे का कत्ल, भाई का तिलक समारोह होने वाला था, खौफनाक मंजर...
x
फैली सनसनी.
रोहतास: बिहार के रोहतास से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव में अज्ञात हमलावरों ने चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात ऐसे समय हुई, जब परिवार में मृतक के छोटे भाई का तिलक समारोह होना था. पूरे गांव में उत्सव का माहौल था, लेकिन रातों-रात मातम में तब्दील हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिनंदन पासवान के रूप में हुई है, जो तिलौथू थाना में कार्यरत चौकीदार अवधेश पासवान का पुत्र था. पुलिस का कहना है कि अभिनंदन के घर में उसके छोटे भाई का तिलक समारोह होना था. तिलक की तैयारियों के चलते बीती रात घर के बाहर सजावट का काम चल रहा था.
अभिनंदन पासवान अपने घर के दरवाजे पर कुछ परिचितों के साथ सो रहा था, तभी दो अज्ञात बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और पास से गोली मार दी. गोली लगते ही अभिनंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन रोते-बिलखते उसे लेकर तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का संदेह है. बताया जा रहा है कि अभिनंदन की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी थी, जिसकी वजह से यह हत्या की गई हो सकती है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story