भारत

कोविड-19 के बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने शुरू किया इन आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण, साथ में हैं गाइडलाइंस

Rani Sahu
3 Sept 2021 12:10 AM IST
कोविड-19 के बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने शुरू किया इन आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण, साथ में हैं गाइडलाइंस
x
आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने गुरुवार को आयुष प्रोफाइलैक्टिक दवाओं के वितरण का अभियान शुरू किया।

आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) ने गुरुवार को आयुष प्रोफाइलैक्टिक दवाओं के वितरण का अभियान शुरू किया। साथ ही देशभर के 75 लाख की जनता की लाइफस्टाइल व खान-पान को लेकर लिखित गाइडलाइंस भी देने की शुरुआत की है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्करों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

कोविड-19 से बचाव के लिए दिए जा रहे इन आयुर्वेद प्रोफाइलैक्टिक दवाओं में संशमणि वटी (Sanshamani Vati) है जिसे गुडुची या गिलोय घन वटी (Guduchi or Giloy Ghan Vati) और अश्वगंधा घन वटी (Ashwagandha Ghan Vati) के तौर पर जानते हैं। इस किट और गाइडलाइंस को CCRAS (Central Council for Research in Ayurvedic Medicines) ने तैयार किया है।


Next Story