भारत

आयुष मंत्रालय: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए मांगे गए नामांकन, मिलेगा लाखों का नकद पुरस्कार

Deepa Sahu
30 March 2022 7:27 AM GMT
आयुष मंत्रालय: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए मांगे गए नामांकन, मिलेगा लाखों का नकद पुरस्कार
x
प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से नामांकन मांगे गए हैं।

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से नामांकन मांगे गए हैं। विजेताओं की घोषणा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) पर की जाएगी। पुरस्कार दो श्रेणियों में दिये जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दो श्रेणियां हैं। दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को योग के प्रचार और विकास में उनके योगदान के लिए और दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय या विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागी वेबसाइट https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2022/ के माध्यम से अपने आवेदन व नामांकन भेज सकते हैं। विजेताओं के नाम की घोषणा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2022) पर की जाएगी। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
स्क्रीनिंग कमेटी 50 नामों की करेगी सिफारिश
आवेदनों व नामांकनों की स्क्रीनिंग आयुष मंत्रालय द्वारा गठित एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की जाएगी। स्क्रीनिंग कमेटी मंत्रालय द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों व नामांकनों पर विचार करेगी। स्क्रीनिंग कमेटी हर पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में अधिकतम 50 नामों की सिफारिश करेगी। उसके बाद मूल्यांकन समिति (जूरी) स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा सुझाए गए नामों पर विचार करेगी।
100 दिनों, शहरों और संगठन पर केंद्रित है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 अभियान दुनिया भर में 21 जून 2022 तक 100 दिनों, 100 शहरों और 100 संगठन के विषय पर केंद्रित है। वहीं इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए यह 75 ऐतिहासिक विरासत विरासत / प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों पर योग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में होने वाले योग प्रदर्शन, कार्यशालाएं और संगोष्ठी शामिल हैं।
Next Story