भारत

मंत्री ने पुलिसकर्मियों को गाली दी, FIR दर्ज

Nilmani Pal
29 May 2026 6:39 AM IST
मंत्री ने पुलिसकर्मियों को गाली दी, FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

जयपुर। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक का पुलिसकर्मियों को गाली देने के मामले में नया मोड आया है, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता हैं। दरअसल, पुलिस स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों को सरेआम गालियां देने, अपमानित करने और धमकाने के मामले में चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाने के एसएचओ (SHO) शैतान सिंह ने मंत्री के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। मंत्री के इस बर्ताव का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह महज 3 मिनट की बातचीत में 17 बार गालियां देते सुनाई दे रहे हैं।

यह घटनाक्रम सोमवार, 25 मई का है। एसएचओ शैतान सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर के वक्त मंत्री गौतम दक ने उन्हें फोन कर थाने के बाहर बुलाया। जब एसएचओ बाहर पहुंचे, तो मंत्री ने कॉन्स्टेबल लक्ष्मीनारायण और विष्णु कुमार को भी सामने बुलाने को कहा।

जैसे ही दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, मंत्री दक बिना किसी का पक्ष सुने आगबबूला हो गए और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मंत्री अपने किसी कार्यकर्ता के घर पुलिस के पहुंचने और पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर पैसे मांगने के आरोप से खफा थे। उन्होंने किसी भी पुलिसकर्मी को सफाई देने का मौका तक नहीं दिया।

Next Story