भारत

करोड़पति BJP नेता पर 107 करोड़ का कर्ज, EC को बताया चल और अचल संपत्ति के बारे में

Nilmani Pal
22 March 2026 6:35 AM IST
करोड़पति BJP नेता पर 107 करोड़ का कर्ज, EC को बताया चल और अचल संपत्ति के बारे में
x
पढ़े पूरी खबर

केरल। केरल विधानसभा चुनाव के लिए नेमम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जमा किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर के पास ₹93 करोड़ से अधिक की चल और अचल संपत्ति है. दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के साथ-साथ उन पर ₹107 करोड़ से अधिक की देनदारी (कर्ज) भी है. उनकी चल संपत्ति में 1942 मॉडल की रेड इंडियन स्काउट मोटरसाइकिल भी शामिल है, जिसे 1994 में 10,000 रुपये में खरीदा गया था. इसके अलावा उनके पास 3.58 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण, बुलियन और अन्य कीमती सामान भी हैं.

हलफनामे के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर पर 107 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी हैं, जबकि उनकी पत्नी पर 1.62 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसमें बैंक और वित्तीय संस्थानों से लिए गए लोन शामिल हैं. चल संपत्ति: चंद्रशेखर के पास ₹78.81 करोड़ की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास ₹18.10 करोड़ की संपत्ति है. इसमें बैंक डिपॉजिट, शेयर, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड्स शामिल हैं.

अचल संपत्ति: बेंगलुरु में उनकी अचल संपत्ति की कीमत ₹15.07 करोड़ आंकी गई है. आय: वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी वार्षिक आय ₹92.91 लाख और उनकी पत्नी की आय ₹60.50 लाख रही.

आपराधिक मामले और शिक्षा

हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर पर सोशल मीडिया पोस्ट (कलमसेरी बम धमाके से संबंधित) को लेकर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है.

Next Story