भारत
बिपरजॉय को लेकर मौसम विभाग ने जारी कीअलर्ट,16 और 17 जून को राजस्थान के कई जिलों में चेतावनी
Rounak Dey
14 Jun 2023 3:20 PM GMT

x
अरब सागर | खाड़ी में एक अत्यंत भीषण चक्रवाती तुफान उठा हुआ है जिसका नाम है बिपरजॉय। यह तुफान धीरे धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक गुरुवार 15 जून को यह चक्रवाती तुफान सौराष्ट्र - कच्छ और आसपास के पाकिस्तानी तट के ऊपर वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह तुफान उत्तर पूर्वी दिशा की ओर आगे बढेगा।
इस दौरान इसकी तीव्रता कुछ कमजोर होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर के मुताबिक शुक्रवार 16 जून को यह तुफान वर्तमान तिव्रता से थोड़ा कमजोर हो जाएगा और दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। गुरुवार 15 जून की दोपहर बाद से ही जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में आंधी और हल्की बारिश आने की संभावनाएं बनी हुई है। शुक्रवार 16 जून को जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में तेज अंधड़ और भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।
बाड़मेर, जालोर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर, सिरोही, उदयपुर, चित्तोड़गढ, प्रतापगढ, बांसवाड़ा, राजसमंद और डूंगरपुर आस पास के क्षेत्रों में 45 से 55 किलोमीर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। हवा की गति 65 किलोमीटर प्रतिघंटा भी हो सकती है।
Next Story