भारत
योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का संदेश, राज्यपाल ने शिमला, मुख्यमंत्री ने हमीरपुर से किया योगाभ्यास
Shantanu Roy
22 Jun 2026 2:43 PM IST

x
Shimla. शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में भाग लेकर प्रदेशवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया। योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य भर में जिला, उपमंडल और पंचायत स्तर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के समय विभिन्न स्थानों पर लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में लोगों ने योग कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी राज्यपाल के साथ परिवार सहित योगाभ्यास किया। वहीं प्रदेश भर में योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





