भारत

एलआर बीएड कालेज में योग दिवस पर स्वास्थ्य-सकारात्मकता का संदेश

Shantanu Roy
22 Jun 2026 4:13 PM IST
एलआर बीएड कालेज में योग दिवस पर स्वास्थ्य-सकारात्मकता का संदेश
x
Solan. सोलन। एलआर बीएड कालेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर रहा, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास के माध्यम से सार्थक बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रिंसीपल डा. निशा शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम या आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक
ऐसी जीवनशैली है।


जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम यह संदेश देती है कि योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और स्वस्थ जीवन का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं दीक्षा और रितिका ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम भी कराए गए। छात्राओं ने योगासन और प्राणायाम की सही विधि के साथ उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।
Next Story