भारत

कुल्लू में साफ- सफाई का दिया संदेश

Shantanu Roy
17 May 2025 5:27 PM IST
कुल्लू में साफ- सफाई का दिया संदेश
x
Kullu. कुल्लू। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार की एक नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड 16 मई से 31 मई तक अपने निगम मुख्यालय और देश भर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं और पावर स्टेशनों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर रही है। स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत कॉर्पोरेट कार्यालय में एक शपथ समारोह के साथ हुई।


जिसमें एनएचपीसी के सीएमडी आरके चौधरी ने सभी कार्मिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर उत्तम लाल निदेशक कार्मिक, संजय कुमार सिंह निदेशक परियोजनाएं, सुप्रकाश अधिकारी निदेशक तकनीकी, संतोष कुमार मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। पखवाड़े के दौरान एनएचपीसी द्वारा अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, स्किट प्रस्तुति, सफाई किट वितरण, स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
Next Story