
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ और विद्यापीठ संस्थान द्वारा आयोजित शिमला के मेधावी कार्यक्रम में शिमना के 35 स्कूलों के करीब 550 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने मंच पर पहुंचे अनेक विद्यार्थियों ने पहले राज्यपाल के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और फिर उनके हाथों पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद राज्यपाल के साथ खिंचवाई गई तस्वीर उनके जीवनभर की याद बन गई। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं सहित स्कूलों के शिक्षक और बच्चों के अभिभावक भी शामिल हुए। विश्वविद्यालय सभागार में सुबह के साढ़े नौ बजे से विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो चुके थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और कुलपति प्रो महावीर सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में एचपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शहर के शिमला पब्लिक स्कूल, लॉरेट पब्लिक स्कूल, डीएवी लक्कड़ बाजार, चेप्सली स्कूल, सरस्वती पैराडाइज, जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला और खलीनी, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी टुटू, केवी जाखू, आर्य समाज स्कूल, हैप्पी मॉडल स्कूल संजौली, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लक्कड़ बाजार, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टाकुफर, संभोटा तिब्बती स्कूल, केवी जतोग, मोनाल पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, ब्लू बेल पब्लिक स्कूल, क्रीसैंट स्कूल टुटू, स्वर्ण पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस, कॉन्वेंट ऑफ जीसेस एंड मैरी, ऑकलैंड हाउस स्कूल (गल्र्स), ईशान पब्लिक स्कूल ठियोग, हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग, सनशाईन पब्लिक स्कूल ठियोग, माडरन पब्लिक स्कल फागू और ज्ञान ज्योति स्कूल ठियोग के नौवीं, दसवीं, गयारहवीं-बारहवीं के मेडिकल और नॉन मेडिकल के टापर छात्रों और विद्यापीठ कोचिंग संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुररस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





