भारत

कंडाघाट में पारा 33 डिग्री के पार

Shantanu Roy
22 May 2026 5:12 PM IST
कंडाघाट में पारा 33 डिग्री के पार
x
Kandaghat. कंडाघाट। पूरा देश आजकल भीषण गर्मी को झेल रहा है बात करें मैदानी इलाकों की तो वहां का तापमान भारी दजाफा हो रहा है। इस भीषण गर्मी के चलते लोग गर्म लू के थपेड़े सहने को मजबूर हैं, वहीं हिमाचस प्रदेश के मैदानी इलाकों की वहां पर भी तापमान और गर्मी पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा दिल्ली जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसा ही कुछ नजारा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ़- शिमला सडक़ मार्ग पर स्थित
कंडाघाट
एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। बात करें तापमान की तो यहां का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। इतनी भीषण गर्मी का लोगों ने अंदाजा भी नहीं लगाया था। दोपहर के समय लोग छतरी लेने को मजबूर हैं। बात करें स्कूली बच्चों की तो निजी स्कूलों में दोपहर के समय छुट्टी होती है। उस समय गर्मी का प्रकोप ज्यादा होता है। आपको बताते चलें कि दोपहर को लू चलनी भी शुरु हो गई है।
Next Story