
हापुड़। हापुड़ में एक युवक ने दूसरे युवक से कुकर्म किया और फिर अपनी हरकतों की एक अश्लील वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के जरिए अरोपी, पीड़ित युवक को धमकाने लगा। परिवार ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में उसके साथ जबरन कुकर्म किया और वीडियो बनाई गई है।
मामला हापुड़ के सिंभावली का है। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए जानकारी दी है कि उसका 20 वर्षीय देवर मानसिक रूप से बीमार है। महिला ने देवर के साथ गांव के ही युवक पर कुकर्म करने का आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज किया है। महिला ने अपनी तहरीर में जानकारी दी है कि 25 सितंबर की रात घर में घुसकर आरोपी ने उसके देवर को जबरन कमरे में खींचा। कमरे में आरोपी ने उसके देवर के साथ कुकर्म किया और वीडियो भी बना लिया था।
इसके बाद से आरोपी उन्हें वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि अगर मुंह बंद नहीं रखा तो वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी के दबाव से परेशान होकर महिला ने अपने देवर की ओर से मामले में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसका देवर अपनी मानसिक बीमारी के कारण ठीक से बोल नहीं पाता है। उसके साथ हुई इस घटना के बाद से उसकी हालत और गंभीर हो गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराकर जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





