
x
Banikhet. बनीखेत। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बनीखेत में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भूरू नाग मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भूरू नाग मंदिर क्षेत्र की लोक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यहां आयोजित होने वाले आषाढ़ नाग मेले की अपनी विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है।
उन्होंने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को विशिष्ट पहचान दिला रही हैं। ऐसे मेले और सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक सद्भाव, भाईचारे तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान एसडीएम डलहौजी एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव कौशल, डीएसपी मयंक शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, अतुल शर्मा, देवेंद्र राणा, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





