भारत

कार से नशेड़ियों ने कुचला, मेडिकल छात्रा ब्रेन डेड का शिकार

Nil dhankar
7 Aug 2026 6:57 AM IST
कार से नशेड़ियों ने कुचला, मेडिकल छात्रा ब्रेन डेड का शिकार
x
बड़ा हादसा

हैदराबाद। SUV की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा अपने भविष्य से धो बैठी। घटना हैदराबाद की है, जहां एक छात्रा को हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है। खास बात है कि वाहन ने महिला को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि उसके ऊपर भी चढ़ा दी। फिलहाल, पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता एम प्रियंका की उम्र 24 से 28 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर हालत होने के चलते बाद में उसे न्यूरोलॉजिकल केयर में शिफ्ट कर दिया गया था। खबर है कि परिवार उसे हैदराबाद में बेहतर इलाज के लिए लेकर जाने की तैयारी कर रहा है। घटना एवी अप्पा राव रोड की बताई जा रही है। यह प्रकाश नगर पुलिस थाना क्षेत्र में है। छात्रा जीएसएल मेडिकल कॉलेज में डर्मेटोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। वह उमेश नाम के एक दोस्त के साथ राजामुंद्री एवी मॉल के पास से स्कूटी से गुजर रहीं थीं। हादसे में उनके दोस्त को भी गंभीर चोटें आईं हैं। कहा जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन शिनाख्त होना बाकी है।

आरोपियों ने पहले तो वाहन को पीछे से टक्कर मारी और फिर बाद में महिला के सिर पर से गाड़ी निकाल दी। इसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना है कि दोनों युवाओं ने कथित तौर पर पहले शराब पी रखी थी। इसके बाद वह शॉपिंग मॉल में जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे लेकर सुरक्षा कर्मियों से उनका विवाद भी हुआ था। बाद में दोनों मॉल से चले गए थे। पुलिस को इस बात का संदेह है कि दोनों गुस्से में कार में लौटे और छात्रा को टक्कर मार दी। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कार पीछे से दोपहिया वाहन सवार लोगों को टक्कर मार रही है और रौंदते हुए आगे निकल जाती है।


Next Story