भारत

चंबा कालेज में शुरू होंगे एमबीए-एमसीए

Shantanu Roy
15 May 2025 4:41 PM IST
चंबा कालेज में शुरू होंगे एमबीए-एमसीए
x
Chamba. चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में सत्र 2025-26 से एमबीए और एमसीए के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने की प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण समिति टीम ने महाविद्यालय का दौरा किया। निरीक्षण टीम में प्रो. एसएस नारटा कुलपति नामांकित सदस्य एवं एमबीए विषय विशेषज्ञ तथा प्रो. जवाहर ठाकुर एमसीए विषय विशेषज्ञ शामिल रहे। इन टीम मेंबर ने महाविद्यालय में बुनियादी ढांचे, शिक्षण संसाधनों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, आईटी सुविधाओं तथा मानव संसाधन की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय के प्राचार्य, फैकल्टी सदस्यों तथा छात्र प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करने के साथ ही प्रस्तुत प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। निरीक्षण उपरांत टीम ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर सभी आवश्यक पहलुओं पर
चर्चा की।


इस टीम की ओर से कुछ सुझाव भी दिए, जिन्हें कार्यान्वित किए जाने के उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय प्राचार्य डा. मदन गुलेरिया ने कहा कि आगामी सत्र 2024-26 से राजकीय महाविद्यालय चंबा में एमबीए, एमसीए, एमकॉम व एमए सोशियोलॉजी सहित चार नए कोर्स आरंभ होने जा रहे हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा वांछित औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय शीघ्र ही अंतिम निर्णय लेकर आगामी शैक्षणिक सत्र से इन पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर प्रो. परविंदर कुमार, डा. चमन सिंह, डा. शेल्ली महाजन, डा. विजय कुमार, डा. वीरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह व रविंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
Next Story