मौलाना की पत्नी और बेटों की हत्या, मस्जिद के आसपास भारी तनाव

यूपी। बागपत में मस्जिद में मौलाना की पत्नी और दो मासूम की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मस्जिद के अंदर लहूलुहान शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगााम शुरू कर दिया। शव लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना भी करना पड़ गया। गुस्साए लोगों ने मस्जिद का गेट खोलने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जबरदस्ती मस्जिद का गेट खुलवाया तो नाराज लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इधर घटना की सूचना पर पहुंची एएसपी की गाड़ी का ग्रामीणों ने घेराव कर लिया। गाड़ी में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बागपत के गांगनोली गांव की मस्जिद में मौलाना इब्राहिम की पत्नी और दो मासूम बेटियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौलाना इसी मस्जिद में पढ़ाते थे। वह मस्जिद के ऊपर बने कमरे में परिवार के साथ रहते थे। बीवी और बच्चियों की हत्या की जानकारी जब मौलाना को लगी तो शाम सवा पांच बजे मौलाना भागे-भागे मस्जिद पहुंचे, जहां लहूलुहान शवों को देखकर मौलाना बदहवास हो गए। इधर देखते ही देखते मस्जिद के पास ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगे। ट्रिपल मर्डर को लेकर लोगों में गुस्सा फैलने लगा। पुलिस जब तीनों के शवों को लेने के लिए मस्जिद पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने मस्जिद का गेट ही नहीं खोला। गुस्साए लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जबरन गेट खुलवाकर पुलिस अंदर गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, हालांकि इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की।
सूचना पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और डायल 112 के घटना की जानकारी दी गई। मस्जिद परिसर में ट्रिपल मर्डर की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। एसपी सूरज कुमार राय और एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की कोशिश की। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा कि इसी बीच किसी ने मस्जिद से लोगों को एकत्रित होने का ऐलान कर दिया लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने सख्ती मामला संभाल लिया। इस बीच पुलिस ने जबरन बंद किए गए मस्जिद के दरवाजे को खुलवाया और शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।





