भारत

मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप, नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया

jantaserishta.com
1 Aug 2024 3:50 PM IST
मुस्लिम युवक पर लव जिहाद का आरोप, नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया
x
अपना नाम आसिफ से बदलकर राहुल कर लिया।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। आसिफ नाम के एक युवक पर लव जिहाद का आरोप है। बताया जा रहा है कि उसने नाम बदलकर एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
आरोपी आसिफ कुरैशी जो मथुरा के नाटू नगर थाना कोसी का रहने वाला है, उसने अपना नाम आसिफ से बदलकर राहुल कर लिया। बताया जा रहा है कि आसिफ ने एक हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने के लिए अपना नाम बदला। लड़की के परिजनों का कहना है कि आसिफ उनकी दुकान पर आता था। इसी दौरान उसने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने लड़की को अपना असली नाम नहीं बताया। उसने खुद को हिंदू धर्म का बताते हुए राहुल नाम बताया था। परिजनों का आरोप है कि आसिफ उनकी बेटी को इमोशनल ब्लैकमेल करता था।
कुछ दिन बाद इस बात का खुलासा हुआ कि राहुल का असली नाम आसिफ है। उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए अपनी पहचान छुपाई थी। इस बात की भनक जैसे ही लड़की के परिजनों को लगी तो वो आग-बबूला हो गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवा दी।
पुलिस ने बताया कि गोविंद नगर थाने में एक महिला ने लव जिहाद मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी आसिफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार की मदद के लिए हिंदूवादी संगठन भी उनके समर्थन में खड़े हो गए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story