छत्तीसगढ़

IAS के नाम से फर्जी व्हाट्सएप एक्टिव, संदिग्ध नंबर को ट्रेस करने में लगी पुलिस

Nil dhankar
1 Aug 2024 3:17 PM IST
IAS के नाम से फर्जी व्हाट्सएप एक्टिव, संदिग्ध नंबर को ट्रेस करने में लगी पुलिस
x
छग

अंबिकापुर। सीएम के बाद फ्राड के निशाने पर और कोई नहीं सरगुजा के कलेक्टर Ias विलास भोसकर हैं। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर के नाम से साइबर अपराध से जुड़े लोगों द्वारा फर्जी व्हाटसएप चलाया जा रहा है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के नाम पर सिर्फ व्हाट्सएप का ही उपयोग करते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सूचनाओं के आदान - प्रदान के लिए व्हाटसएप का उपयोग उनके द्वारा किया जाता है।

फर्जी वाट्सएप से कलेक्टर के नाम से कुछ अधिकारियों के पास गुरूवार की सुबह वाट्सएप पर सन्देश आया। सन्देश को पढ़कर अफसर यह समझ नहीं पा रहे थे कि क्या जवाब दें। इस तरह का संदेश पहली बार पढ़ने को मिल रहा था।

कुछ अफसर सन्देश पढ़कर गदगद थे तो कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि साहब को क्या जवाब दें। दरअसल फर्जी नम्बर से अधिकारियों से हालचाल पूछा गया था। निजी सन्देश पढजर कुछ अफसरों को संदेह हुआ। डरते सहमते इन अफसरों ने बात कलेक्टर तक पहुंचाई। साथ ही मैसेज का स्क्रीन शांत भी बेजा। कलेक्टर ने जब मैसेज पढा तो वे भी ढंग रह गए। अफसरों से कहा, मैसेज और आईडी दोनों ही उनका नही है। कलेक्टर कार्यालय से साइबर फ्राड की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस संदिग्ध नंबर की जांच कर रही है।



Next Story