भारत

ममेरे भाई और फुफेरी बहन ने किया सुसाइड, प्यार के खिलाफ थे परिवार वाले

Nil dhankar
27 July 2026 6:48 AM IST
ममेरे भाई और फुफेरी बहन ने किया सुसाइड, प्यार के खिलाफ थे परिवार वाले
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्तों और प्यार के बीच उलझे प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रिश्ते में ममेरे भाई अनिकेत और फुफेरी बहन अंजलि ने कमरे में एक ही पंखे से अलग-अलग दुपट्टे से फांसी लगाई। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलने पर दोनों के शव लटके मिले।

दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में रहकर शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए कतई तैयार नहीं थे। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये मामला तेलीबाग के न्यू बलदेव विहार कॉलोनी का है। मूल रूप से शाहजहांपुर का 21 साल का अनिकेत उर्फ रानू पिता राम अवतार व परिजनों संग तेलीबाग में किराये के मकान में रहता था। वह 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन नोएडा के खोड़ा कॉलोनी में बुआ के घर पहुंचकर 18 वर्षीय अंजलि को अपने साथ ले भागा। दोनों अयोध्या पहुंचे, काफी तलाश के बाद परिजनों ने अनिकेत को तलाश लिया।

अनिकेत के परिजन दोनों को इटावा में रिश्तेदार के घर समझाने ले जा रहे थे। शनिवार को कानपुर स्टेशन पर दोनों परिजनों को चकमा देकर ट्रेन से उतर गए। परिजन इटावा पहुंचे तो देखा दोनों गायब हैं। परिजन तुरंत ही वापस घर के लिए रवाना हो गए। शनिवार देर रात एक बजे तेलीबाग पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर अनिकेत और अंजलि एक ही पंखे पर दुपट्टों के सहारे लटके थे। सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि अनिकेत और अंजलि रिश्ते में भाई-बहन थे। युवक-युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था और शादी करना चाहते थे। परिजनों के मना करने पर यह कदम उठाया।

पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि अनिकेत व अंजलि की खुदकुशी में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों के परिजनों के बीच लंबे समय से मतभेद और नाराजगी थी। करीब सात साल पहले अनिकेत की बहन सलोनी ने अंजलि के भाई सुनील से लव मैरिज की थी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बोलचाल बंद थी। लेकिन नजदीकी रिश्तेदारी की वजह से दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। वहीं, युवक-युवती की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Next Story