मुस्लिम छात्रों का माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में हुआ सबसे ज्यादा एडमिशन, VHP ने जताई आपत्ति

उन्होंने ये भी दावा किया कि नर्सिंग कॉलेज के अधिकांश फैकल्टी मेंबर्स मुस्लिम या ईसाई हैं. बागड़ा ने कहा कि ये फैक्ट्स न केवल धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है, बल्कि स्थानीय और व्यापक हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहराई से आहत करता है. पत्र में बागड़ा ने कहा, 'हम वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के प्रवेश प्रक्रिया की आंतरिक प्रकृति से पूरी तरह अवगत नहीं हैं, लेकिन माता वैष्णो देवी जैसे पवित्र संस्थान में प्रवेश प्रणाली को धार्मिक संवेदनशीलताओं, सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की समाज की अपेक्षाओं को उचित रूप से समायोजित करना चाहिए.'
उन्होंने श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से अपेक्षा जताई कि वह स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रवेश और नियुक्ति नीतियों की तत्काल समीक्षा करे, ताकि संस्थान की धार्मिक प्रतिबद्धता, संतुलन और भक्तों तथा समाज की अपेक्षाओं का संरक्षण हो.
VHP नेता ने मांग की कि इन सभी संस्थानों में केवल हिंदू शिक्षक और स्टाफ की नियुक्ति की जाए. उन्होंने कहा, 'ये भी उचित है कि बोर्ड केवल ऐसे लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का कार्यान्वयन करे जो माता रानी के भक्तों और समर्पित हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत न करें.'





