
x
Srichamunda. श्रीचामुंडा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के लिए गत साढ़े तीन वर्षों में 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को अपने एकदिवसीय पालमपुर प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर सरकारी में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उपस्थित रहे। अपने प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांव डाढ स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में तीन कक्ष तथा एक सभागार हॉल का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राख में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले दो अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर सरकारी में 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग का दायित्व संभालने के बाद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 20 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 5 करोड़ रुपए की लागत से पालमपुर में गल्र्स होस्टल व पांच करोड़ रुपए की लागत से राजीव गांधी डे. बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण प्रमुख परियोजनाएं हैं। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर के पुस्तकालय भवन तथा कंडवाड़ी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणकार्य को समयबद्ध पूरा किया जाए तथा आवश्यकता पडऩे पर जितनी अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी, अनुमोदित कर दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर की मेयर राधा सूद, डिप्टी मेयर नीलम मालिक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस समिति त्रिलोक चंद, सचिव शिक्षा बोर्ड विशाल शर्मा, डीएसपी सुनील राणा, एसडीएम ओपी यादव, उपनिदेशक शिक्षा अजय समयाल, सदस्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण करुण शर्मा, पंचायत प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





