भारत
पुंछ आतंकवादी हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी
jantaserishta.com
24 April 2023 3:16 PM IST

x
5 जवान शहीद हो गए.
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहन पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर जारी तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सेना के सूत्रों ने बताया कि पूंछ जिले के भाटा धूरियां में हुए हमले के सिलसिले में 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
आतंकवादी शहीद सैनिकों के हथियार भी अपने साथ ले गए। तलाशी अभियान के लिए जम्मू-पुंछ राजमार्ग के एक हिस्से को बंद कर दिया गया था। उसे रविवार को खोल दिया गया।
जिस इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है उसके एक बड़े भाग पर घना जंगल है। साथ ही प्राकृतिक गुफाएं भी हैं।
सूत्रों ने बताया कि हमले में तीन या चार आतंकवादी शामिल थे जो इलाके से अच्छी तरह वाकिफ थे। उन्होंने कवच को भेदने में सक्षम गोलियों और ग्रेनेड का प्रयोग किया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के वरिष्ठ अधिकारी भी उस स्थान का निरीक्षण कर चुके हैं जहां यह हमला हुआ था।
आतंकवादी हमले में जीवित बचे जवान, जिसका उधमपुर कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है, से बातचीत के दौरान सेना के उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
राजौड़ी और पुंछ जिलों के स्थानीय लोग, जिनमें गुज्जर और बकरवाल समुदाय के लोग ज्यादा हैं, ने कहा है कि वे सेना के साथ हैं। उन्होंने खुलकर आतंक के आरोपियों को सजा देने की बात कही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





